18 तारीख से लापता पूर्व प्रधान का नहर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस, क्षेत्र में मचा हड़कंप।

18 तारीख से लापता पूर्व प्रधान का नहर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस, क्षेत्र में मचा हड़कंप।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता ब्लॉक के अंतर्गत मिश्रपुर मुश्तर्का में आज सुबह क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब मिश्रपुर मुश्तर्का पूर्व प्रधान गुलशन उर्फ मुन्ना का शव रामपुर, सुमेरपुर नहर के पास स्थित एक संदिग्ध बोरी बरामद हुआ। इसके अलावा आपको बताते चलें कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा एवं मामले की जांच शुरू की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शव नहर के पास फंसा हुआ पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।वर्तमान में मृतक की पहचान मांधाता ब्लॉक के अंतर्गत मिश्रपुर मुश्तर्का के पूर्व प्रधान गुलहशन उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मृत्यु के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि जांच प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें