हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित ₹25000/- के इनामिया अभियुक्त की गिरफ्तारी।।

हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित ₹25000/- के इनामिया अभियुक्त की गिरफ्तारी।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना रानीगंज पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित ₹25000/- के इनामिया अभियुक्त खुर्शीद आलम को थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पूरे गोलिया मल्लू ईंट भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया।।

दिनांक 14.03.2026 को रात्रि 08.30 बजे थाना रानीगंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गम्भीरपुर स्थित मस्जिद के पास दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी को लेकर फायरिंग की घटना हुई है। सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि दोनों पक्षों के कुछ व्यक्ति मोटरसाइकिलों से आए थे, जिनके मध्य कहासुनी के उपरांत एक-दूसरे पर असलहों से फायरिंग की गई। घटना के दौरान अजमत अली उर्फ शोएब अली व रंजीत उर्फ मेजर पुत्र रामबहादुर सिंह निवासी रतनमई थाना दिलीपपुर को गोली लगने से चोटें आईं, जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया था । उक्त प्रकरण के संबंध में थाना रानीगंज में दोनों पक्षों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 95/2026 धारा 191(2), 193(3), 190, 109(1) बीएनएस व 7 सीएल एक्ट बनाम दोनो पक्षो के 10 नामजद एवं कुछ व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था ।पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी रानीगंज श्री प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना रानीगंज के उ0नि0 अंकित श्रीवास्तव मय हमराह का0 विकास बाबू , का0 सौरभ यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 95/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/109(1) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट थाना रानीगंज से संबंधित ₹25000/- (पच्चीस हजार रुपये मात्र) के ईनामिया 01 अभियुक्त खुर्शीद आलम उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र तकदीरुद्दीन उर्फ ननचू निवासी ग्राम मेढ़ौली कला थाना रानीगंज जनपद प्रतपागढ़ को थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पूरे गोलिया मल्लू ईंट भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया । ।

ये भी पढ़ें 18 तारीख से लापता पूर्व प्रधान का नहर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस, क्षेत्र में मचा हड़कंप।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही