हाथरस में 24 वर्षीय युवती लापता, पिता ने लगाया अपहरण का आरोप

हाथरस में 24 वर्षीय युवती लापता, पिता ने लगाया अपहरण का आरोप

संवाददाता अश्वनी कुमार जिला हाथरस

ननिहाल से घर लौटते समय हुई गायब, परिजन परेशान, पुलिस ने शुरू की जांच हाथरस में एक 24 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवती के अपहरण की आशंका जताते हुए एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव दादनपुर का है। गांव निवासी अशोक कुमार ने कोतवाली सदर में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी दीक्षा 17 मार्च को अपनी ममेरी बहन नम्रता के साथ ननिहाल से वापस घर लौट रही थी। नम्रता हाथरस स्थित एमजी पॉलिटेक्निक में पढ़ाई करती है।
बताया गया कि 17 मार्च की सुबह करीब 10 बजे नम्रता अपने कॉलेज पर उतर गई, जबकि दीक्षा ने घर जाने की बात कहकर टेंपो से उतरने के बाद ई-रिक्शा लिया। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। काफी तलाश के बाद भी जब युवती का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। युवती के पिता अशोक कुमार ने आरोप लगाया है कि खंदारी गढ़ी निवासी करन डांसर पुत्र प्रेमचंद उर्फ मोरा उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द युवती को बरामद करने की मांग की है।
पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। युवती की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद परिवार में बेचैनी और गांव में चर्चा का माहौल है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें