विश्व जल दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा संगोष्ठी एवं जागरूकता अभियान का आयोजन

विश्व जल दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा संगोष्ठी एवं जागरूकता अभियान का आयोजन

संवाददाता जय भगवान बघेल मथुरा

उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आगरा मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 22.03.2026 को जिला प्रशिक्षण केंद्र, मथुरा में विश्व जल दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व जल दिवस की थीम “जल और लैंगिक समानता: जहाँ जल बहता है, वहाँ समानता पनपती है” (Water and Gender: Where water flows, equality grows) निर्धारित की गई है, जिसके अनुरूप विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण केंद्र, मथुरा में जल संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें स्काउट्स एवं गाइड्स के लीडर्स, रोवर्स एवं रेंजर्स ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। प्रतिभागियों द्वारा जल संरक्षण के महत्व तथा लैंगिक समानता के संदर्भ में सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया गया एवं सभी को जागरूक किया गया। इसी क्रम में विश्व जल दिवस के अवसर पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जल संरक्षण से संबंधित प्रभावी संदेश प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु वृक्षारोपण भी किया गया, जिसके तहत जामुन, पीपल आदि के पौधे रोपित किए गए। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक समानता के संदेश को प्रसारित किया जा रहा है।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही