सम्राट अशोक जयंती पर ऐतिहासिक उत्सव! भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गोष्ठी में गूंजे एकता और मानवता के संदेश

सम्राट अशोक जयंती पर ऐतिहासिक उत्सव! भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गोष्ठी में गूंजे एकता और मानवता के संदेश

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

फतेहपुर। जनपद में मौर्य कुशवाहा उत्थान समिति के तत्वाधान में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती सप्ताह के अंतर्गत भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई, जिसके बाद शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामाजिक एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा के समापन के बाद मौर्य कुशवाहा उत्थान समिति भवन में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने सम्राट अशोक के लोक-कल्याणकारी विचारों और ‘धम्म विजय’ के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि व्यक्ति को अपने भीतर के अंधकार को समाप्त कर ज्ञान के प्रकाश की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने समाज में संगठन की शक्ति और आपसी सौहार्द को मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं श्रीमती उषा मौर्य ने सम्राट अशोक के मार्ग को विश्व शांति और अखंडता का आधार बताया। सुशीला मौर्य (महामंत्री, भाजपा) ने भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। श्री लाल देवेंद्र जी ने समाज से कुरीतियों और आडंबरों को समाप्त कर सत्य के मार्ग पर चलने की अपील की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लाल देवेंद्र सिंह पटेल, शत्रुघ्न लाल, जियालाल, वासुदेव पासी, फूल सिंह,बृजेन्द्र मौर्य, सुरेश मौर्य, शिव प्रताप, सूरज दीन मौर्य, रविंद्र मौर्य, लालचंद मौर्य, बबलू मौर्य, राहुल मौर्य, अजय सिंह मौर्य और ‘यूट्यूब वाले बाबा’ अंशु मौर्य सहित सैकड़ों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया