11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

संवादाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के बरनाहल-दिहुली मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पेशाब करने गए एक अधेड़ व्यक्ति की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिजली के झूलते तार लंबे समय से लोगों के लिए खतरा बने हुए थे, लेकिन विद्युत विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेंद्र गुप्ता ने भी विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झूलते तारों की कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन विभाग ने इसे नजरअंदाज किया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

वहीं, देर रात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर पंचायत प्रतिनिधि ने चेतावनी दी है कि इस मामले में जेई और एसडीओ के खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और विद्युत विभाग की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें सम्राट अशोक जयंती पर ऐतिहासिक उत्सव! भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गोष्ठी में गूंजे एकता और मानवता के संदेश

और पढ़ें

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal