नंदगंज सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्यौहार

नंदगंज सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्यौहार

रिपोर्टर अजय कुमार। गाजीपुर। नंदगंज सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में ईद का त्यौहार इस वर्ष हर्षोल्लास एवं आस्था और सदभाव के साथ मनाया गया। पूरे महीने रोजा रखने के बाद रोजेदारों ने 30 रोजे पूरे करके अल्लाह का शुक्र अदा किया। और ईद की नमाज अदा कर खुशियां मनाई। चांद दिखने के बाद ईद की तैयारियां तेज हो गई थी। मगरिब की नमाज के पश्चात बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। लोग कपड़े, सेवई, मिठाई और अन्य आवश्यक सामानों की खरीदारी में जुट गए। घरों में महिलाओं ने पारंपरिक व्यंजन विशेष कर सेवई और अन्य पकवान बनाने की तैयारी देर रात तक जारी रखी। ईद की सुबह नंदगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में एक अलग ही उत्साह दिखे। बच्चे युवा और बुजुर्ग सभी नए-नए परिधान में मस्जिदों की ओर नमाज अदा करने के लिए चल दिए। नंदगंज पश्चिम तारफ स्थित बड़ी मस्जिद में सुबह लगभग 8:30 बजे ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। नमाज की इमामत हाफिज कासिम ने की। तथा उन्होंने खुतबा पढ़ा। नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन चैन तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इसके उपरांत एक दूसरे के गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी। और भाईचारे आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।

ईद के अवसर पर लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर सेवई और पकवानों का आनंद लिया। इस दौरान अन्य धर्म के लोगों की भी भागीदारी देखने को मिली। जिसने गंगा जमुनी तहजीब और भाईचारे की। मिसाल पेश की। हर तरफ आपसी सौहार्द और मेल जोल का माहौल बना रहा। त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखे। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किए गए, और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।

ये भी पढ़ें मैनपुरी: नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर, महिला गंभीर घायल, सैफई रेफर

और पढ़ें

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal