डीएम एवं एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी शिकायतें, 10 शिकायतों का हुआ निस्तारण

डीएम एवं एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी शिकायतें, 10 शिकायतों का हुआ निस्तारण।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ 

शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें-डीएम

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 68 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से राजस्व विभाग की 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 68 शिकायतों में से 31 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 10, विकास विभाग से 03, चकबन्दी विभाग 02, विद्युत विभाग से 04 एवं 18 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई। पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा सुना गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता उर्मिला देवी (दिव्यांग) निवासी पूरेरायजू ने शिकायत किया कि प्रार्थिनी को शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है परन्तु विपक्षीगण तारा देवी, जयतुन्ना, तिलकदारी सिंह, संतोषा देवी आदि लोग मिलकर व्यवधान उत्पन्न कर रहे है जब की प्रार्थिनी जिस भूमि पर मकान निर्माण करना चाह रही है वहां पहले से शौचालय एवं छप्पर आदि का निर्माण कराकर रह रही है, प्रार्थिनी सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस पर अनेको बार शिकायत कर चुकी है, जबकि प्रार्थिनी पूर्ण रूप से विकलांग है, चलने फिरने में असमर्थ है, इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुये जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि प्रकरण की जांच कर प्राथमिकता से दिव्यांग महिला की शिकायत का निस्तारण कराया जाये। डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं की मौके पर जाकर जांच करते हुए उसका यथाशीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतकर्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से शिकायतों का निपटारा करें, जिसमें शिकायतकर्ता की संतुष्टि सबसे महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की अनदेखी या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को प्राप्त सभी शिकायतों का समय पर और सही तरीके से समाधान करने के निर्देश दिये गये। उन्होने निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में जो भूमि संबंधी मामले हैं उसमें राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है की जमीन संबंधी मामलों को तत्काल निस्तारण कराएं। कोई भी गरीब व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये, इसका विशेष ध्यान दिया जाये।  इस अवसर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विनम्रता से सुनते हुए निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाए। इस अवसर पर ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट अनुष्का शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।

ये भी पढ़ें समाजसेवी आदर्श पांडे द्वारा चामुंडा धाम मंदिर में लगवाया गया सेल्फी प्वाइंट

और पढ़ें

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया