बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, वाराणसी में 25 मार्च को आयोजित भव्य रोजगार मेला का उठाये लाभ

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, वाराणसी में 25 मार्च को आयोजित भव्य रोजगार मेला का उठाये लाभ।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ  प्रतापगढ़। जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। उ०प्र० कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक/नोडल प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने बताया कि 25 मार्च 2026 को वाराणसी के राजकीय आईटीआई करौंदी परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में उ०प्र० कौशल विकास मिशन, आईटीआई तथा अन्य संस्थानों से प्रशिक्षित युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में सेवायोजित करने की व्यवस्था की गई है। मेले में प्रतिभाग कर युवा सीधे रोजगार पाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति, छायाप्रति, चार पासपोर्ट साइज फोटो एवं अद्यतन बायोडाटा (रिज्यूम) के साथ समय से पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। विशेष बात यह है कि यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।

ये भी पढ़ें डीएम एवं एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी शिकायतें, 10 शिकायतों का हुआ निस्तारण

और पढ़ें

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal