आज प्राधिकरण में राज्य सरकार द्वारा लागू नीति (इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति, 2005/2014 एवं अद्यतन प्राविधानों) के अनुरूप विकास कर्ताओं द्वारा प्रस्तुत संशोधित डीपीआर (Detailed Project Report) का प्रस्तुतीकरण किया गया।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष, महोदय नन्द किशोर कलाल गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा की गई। इस अवसर पर विकास कर्ताओं द्वारा परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रस्तावित संशोधन तथा नीति के अनुरूप किए जाने वाले विकास कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रस्तुतिकरण का गहन परीक्षण करते हुए निर्देशित किया गया कि समस्त कार्यवाही शासन द्वारा निर्धारित नीति एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि संशोधित डीपीआर के आधार पर परियोजनाओं को शीघ्र गति प्रदान की जाएगी, जिससे संबंधित क्षेत्रों का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके तथा आमजन को अपेक्षित आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। प्राधिकरण द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी विकास कार्य नियमानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर संपादित हों, जिससे जनहित को अधिकतम लाभ प्राप्त हो।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal