थाना दिवस पर बाग राय थाना पर लोगों की समस्या सोनी सुनी गई

थाना दिवस पर बाग राय थाना पर लोगों की समस्या सोनी सुनी गई

संवाददाता बृजेंद्र शर्मा प्रतापगढ़

आज दिनांक 28.03.2026 को थाना दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय द्वारा थानाध्यक्ष बाघराय के साथ थाना बाघराय पर उपस्थित होकर आमजन की शिकायतों को सुना गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने, पारदर्शिता बनाए रखने एवं प्रत्येक प्रकरण में विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनपद पुलिस द्वारा थाना दिवस के माध्यम से आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें