अभ्यर्थी इलेक्ट्रीशियन एवं साड़ियों की कढ़ाई व छपाई ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु 29 मार्च तक करें आवेदन।।

अभ्यर्थी इलेक्ट्रीशियन एवं साड़ियों की कढ़ाई व छपाई ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु 29 मार्च तक करें आवेदन।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा। प्रतापगढ

प्रशिक्षण हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 30 मार्च को।।
प्रतापगढ़। उपायुक्त उद्योग साहब सरन ने बताया है कि सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना “अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण“ योजनान्तर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों में औद्योगिक रोजगार सृजन के उद्देश्य से व्यवहारिक सामूहिक प्रशिक्षण योजना वर्ष 2025-26 (एक माह सैद्धान्तिक तीन माह व्यवहारिक) में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। उन्होने बताया है कि स्थानीय आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए पुरुष अभ्यर्थियों से इलेक्ट्रीशियन एवं महिला अभ्यर्थियों से साड़ियों की कढ़ाई व छपाई ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु आवेदन-पत्र ऑनलाइन वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in दिनांक 29 मार्च 2026 तक कर सकते है। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल हो। ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ फोटो, हस्ताक्षरी नमूना, आधार कार्ड, बैंक पास बुक की छायाप्रति, आयु व जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। इस प्रशिक्षण हेतु चयनित अभ्यर्थी को निर्धारित मानदेय भी प्रदान किया जायेगा। प्राप्त आवेदन पत्रों के सापेक्ष चयन हेतु दिनांक 30 मार्च 2026 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे कार्यालय-उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, प्रतापगढ़ में साक्षात्कार होगा, जिसमे समस्त अभ्यर्थी अपने मूल अभिलेखों के अनुसार सम्मिलित होगें। प्राप्त आवेदन पत्रों के सापेक्ष लक्ष्य 30 प्रतिशत महिला एवं 05 प्रतिशत दिव्यांगजन के अभ्यर्थियों का चयन किया जाना हैं। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र प्रतापगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से सांयकाल 5ः00 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया