पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी

पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

थाना पट्टी पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त को 04 जिन्दा देशी बम नाजायज के साथ किया गया गिरफ्तार।। अभियुक्त को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत दुकरा नहर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।। वादी निवासी ग्राम हर्रईपट्टी थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ अपनी किराना गुमटी पर बैठा था, तभी दो मोटरसाइकिलों से आए 5 अज्ञात व्यक्तियों ने उसके भाई अमित के बारे में पूछताछ कर दुकान का सामान फेंककर नुकसान किया तथा ₹10,000 की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। प्रार्थी के अनुसार उक्त घटना ध्रुव तिवारी निवासी सौराई थाना आसपुर देवसरा द्वारा अपने साथियों के साथ पूर्व विवाद के चलते कराई गई है। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-99/2026 धारा 191 (2)/191 (3)/190324(2)/308 (5)/352/351 (3)/288 बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी श्री आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 रोहित यादव मय हमराह उ0नि0 श्री शुभम सिंह, का0 हरिकेश पाल, का0 विपिन यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-99/2026 धारा 191 (2)/191 (3)/190324(2)/308 (5)/352/351 (3)/288 बी0एन0एस0 से संबंधित 01 अभियुक्त हर्षित सिंह पुत्र फतेह बहादुर सिंह निवासी ग्राम दुकरा थाना पट्टी प्रतापगढ उम्र करीब 27 वर्ष को 04 अदद जिन्दा देशी बम नाजायज के साथ थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत दुकरा नहर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया