प्रधानाअध्यापिका के विदाई समारोह में भावुक हुए ग्रामीणमुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह प्रधानाध्यापिका की जमकर की तारीफ
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़ बाबागंज ब्लाक हीरागंज के सराय स्वामी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्या श्रीमती भाग्यशिला पांडेय जी के विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां उन्होंने अपने कार्यकाल के 16 वर्ष सेवा दी और उसके पश्चात अब पदमुक्त हो रही हैं।विदाई समारोह कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत और सरस्वती गीत के साथ हुई और फिर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख और जाने माने कसमाजसेवी श्री पंकज सिंह (हितेश प्रताप सिंह )जी और ग्राम प्रधान डीहबलई मुकुंद यादव ने प्राथमिक शिक्षा को लेकर प्रधाना अध्यापिका भाग्यशीला पाण्डेय जी के महत्वपूर्ण योगदान की जमकर सराहना की और उन्हें माला और साल पहनाकर सम्मानित किया उसके बाद आये हुए पूर्व प्रधाना अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया उसके बाद आये हुए वरिष्ठ अध्यापकों ने श्रीमती भाग्यशीला पांडेय जी के कार्यकाल की जमकर तारीफ की और कुछ अध्यापकों ने प्रधाना अध्यापिका जी के लिए गीत भी गए। विदाई समारोह में उपस्थित ग्रामप्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र पांडेय जी ने श्रीमती भाग्यशीला पांडेय जी के लिए एक भावुक भाषण दिया। उसके बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह जी और प्रधानाअध्यापिका भाग्यशीला पाण्डेय जी ने बच्चों को कॉपी पेन बॉक्स आदि पढ़ाई की सामग्रियां और बिस्किट टॉफी फल बांटे ।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों द्वारा डीजे साउंड के साथ पदयात्रा निकाली गई बच्चे डीजे पर नाचते नजर आए इस दौरान विदाई समारोह में आये ग्रामीण और सहकर्मी प्रधानाअध्यापिका भाग्यशीला पांडेय जी से लिपटकर रोते नजर आए सभी लोगों की आँखे नम थी बच्चे ,अभिवावक और सहकर्मी सभी भावविभोर हो रहे थे।
ग्रामीणों ने बताया की उनके सम्पूर्ण कार्यकाल के दौरान प्राथमिक विद्यालय का प्रदर्शन उत्तम रहा , उन्होंने पढ़ाई और मध्यान भोजन मिड डे मील की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जिससे विद्यालय में बच्चों का सर्वागीण विकास हो सके । कार्यक्रम के दौरान प्रभाकर नाथ पांडेय जी प्राथमिक शिक्षक संघ मंत्री बाबागंज ,पारस नाथ मिश्रा जी प्रधानाध्यापकपूर्व प्रधानाध्यापक उमापति पांडेय जीपूर्वप्रधानाध्यापक चक्र धारी पांडेय , पूर्व प्रधानाध्यापक हरि प्रसाद मिश्रा जी,सुशांत पाण्डेय जी , यश पांडेय जी ,जितेंद्र श्रीवास्तव जी ,संतोष पाल जी ,सुरेंद्र पांडेय जी ,रमाकांत मिश्रा ARP ,विनोद यादव ARP, अरुण कुमार द्वेवेदी प्रधानाध्यापक ,कृष्ण कुमार पाण्डेय पूर्व प्रधानाध्यापक ,रमापति पांडेय आदि सम्मानित गण उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि प्रधाना अध्यापिका भाग्यशीला पांडेय जी ने अपने कार्यकाल के दौरान प्राथमिक विद्यालय में कई अच्छे कार्य किये और अपनी जिम्मेदारियों को बखुबी निभाया जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों ने उन्हें खूब प्यार और सम्मान दिया ।












