पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना फतनपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त राजू को किया गया गिरफ्तार।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
अभियुक्त को थाना फतनपुर क्षेत्रान्तर्गत हरिपालमऊ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया
घटना का संक्षिप्त विवरण
वादी निवासी ग्राम चकिया मजरा गनपा थाना सैनी सिराथू जनपद कौशाम्बी की बहन की शादी दिनांक 08.06.2025 को राजू पुत्र पप्पू निवासी हरपालमऊ नसीरपुर थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था तथा मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। दिनांक 21.02.2026 को मृतका द्वारा फोन पर अपनी जान का खतरा बताया गया, जिसके अगले दिन उसकी फांसी लगाकर हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। इस संबंध में थाना फतनपुर में मु0अ0सं0 38/2026 धारा 85/80 B.N.S. व 3/4 DP Act बनाम 04 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूक र द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फतनपुर श्री मनीष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उ0नि0 राजनाथ यादव मय हमराह का0 आशुतोष तिवारी द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 38/2026 धारा 85/80 B.N.S. व 3/4 DP Act थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त राजू पुत्र राम नरायन उर्फ पप्पू निवासी ग्राम हरपालमऊ थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र 19 वर्ष को थाना फतनपुर क्षेत्रान्तर्गत हरिपालमऊ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।।












