एटा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय पर नगर सर्किल के थानों कोतवाली देहात और बागवाला का किया गया अर्दली रूम,

एटा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय पर नगर सर्किल के थानों कोतवाली देहात और बागवाला का किया गया अर्दली रूम,

संवाददाता मुकेश कुमार

अर्दली रूम के दौरान की गई विस्तृत समीक्षा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश,

एटा- अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय पर नगर सर्किल के थानों कोतवाली देहात और बागवाला का अर्दली रूम किया गया, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय द्वारा लंबित विवेचनाओं,प्रार्थना पत्रों, एनबीडब्लू के निस्तारण,वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी,महिला संबंधी अपराधों,टॉप-10 अपराधियों की समीक्षा, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, ई–समन,निरोधात्मक कार्यवाही, यक्ष ऐप सत्यापन,साइबर अपराध, मिशन शक्ति केन्द्र, माल निस्तारण, पुरस्कार घोषित अपराधियों एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई, समीक्षा के दौरान विवेचनाओं को 60 दिन व 90 दिन से अधिक समय तक अनावश्यक रूप से लंबित रखने तथा देर से पर्चा किता किये जाने वाले विवेचकों की प्रारंभिक जांच खोली गई तथा विवेचकों को लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने,जनता से शालीन व्यवहार करने,महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए,
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह सहित थानों के प्रभारी व विवेचकगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें