नौडेरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, गेहूं की फसल जलकर राख।।

नौडेरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, गेहूं की फसल जलकर राख।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

बीरापुर । फतनपुर थाना क्षेत्र के नौडेरा गांव निवासी राजकुमारी पत्नी रमाशंकर मिश्र के गेहूं की फसल में आग लग जाने से फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। किसान रमाशंकर मिश्र के अनुसार जिस समय आग लगी उस समय उसी खेत में मजदूर गेहूं काट रहे थे।आग खेत में दूसरी तरफ से लगी जिधर से लोगों का आना-जाना रहता है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। गेहूं की फसल पूर्वी छोर से मजदूर लोग काट रहे थे। उन लोगों को अचानक पश्चिमी दिशा से आग की लपट दिखाई दी। मजदूरों ने हल्ला गुहार मचाया इतने में लोग इकट्ठा होकर आग को बुझाने लगे परंतु कुछ ही मिनट में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।आग लगने की जानकारी होते ही किसान ने 112 नंबर पर सूचित किया। थाना फतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। मंगलवार की शाम 5:30 बजे मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक नौडेरा बृहस्पति राम ने फसल की नुकसान का जायजा लिया और किसान से जरूरी दस्तावेज ले नुकसान की रिपोर्ट एसडीएम को देने की बात कही है।।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal