गंगा एक्सप्रेसवे पैकेज-12 से महंगे उपकरण चोरी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

गंगा एक्सप्रेसवे पैकेज-12 से महंगे उपकरण चोरी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा/प्रतापगढ़ । गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के दौरान लगे सुरक्षा और प्रकाश उपकरणों की चोरी का मामला सामने आया है। घटना महेशगंज थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के पैकेज-12 के अंतर्गत चेनज 565 से 850 के बीच कार्यस्थल की बताई जा रही है।तहरीर के अनुसार 30 मार्च 2026 की सुबह करीब 6 बजे जब कर्मचारी साइट पर पहुंचे तो वहां से स्ट्रीट लाइट, कैमरा, लाइटिंग अरेस्टर, सायरन और इनक्लोजर गायब मिले। चोरी गए उपकरणों की अनुमानित कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये बताई गई है।आस-पास के लोगों से पूछताछ में दिलीप विश्वकर्मा नामक युवक को घटना के समय स्थल के पास देखा जाने की जानकारी सामने आई है। सतेंद्र शर्मा ने महेशगंज थाने में लिखित शिकायत देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दिलीप विश्वकर्मा के खिलाफ
भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 303(2) चोरी के अपराध के लिए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें