प्रतापगढ़।मकुनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: सिकरीकानूपुर के युवक की मौत, दो घायल।।

प्रतापगढ़।मकुनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: सिकरीकानूपुर के युवक की मौत, दो घायल।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। जिले के मकुनपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सिकरीकानूपुर निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि सिकरीकानूपुर के युवक के साथ धरौली मुफरीद निवासी रमेश टेंट के भाई और कैटर्स का काम करने वाले मक्खन उपाध्याय तीनों एक साथ घर से खाना खाने के लिए होटल गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सिकरीकानूपुर निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश टेंट के भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मक्खन उपाध्याय को भी चोटें आई हैं और उनका भी उपचार चल रहा है।। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।।
इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हादसे के कारणों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें