उज्जैन में भूखी माता मार्ग पर युवक की हत्या, नग्न अवस्था में मिला शव। जांच जारी।

उज्जैन में भूखी माता मार्ग पर युवक की हत्या, नग्न अवस्था में मिला शव। जांच जारी। 

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

उज्जैन में भूखी माता मार्ग क्षेत्र के पास मंगलवार दोपहर शिप्रा नदी के किनारे पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिला है जो नग्न अवस्था में है। महाकाल पुलिस द्वारा स्थान पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। युवक की गला घोटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सीसी श्री राहुल देशमुख के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 24 से 25 साल के बीच की है। युवक के सिर पर तिलक भी लगा हुआ है, शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था जबकि पास में ग्रे रंग की पेंट एवं सफेद कुर्ता पड़ा मिला है। मृतक के गले में शूज लेस लिपटी हुई मिली गई। इसी आधार पर गला घोट कर हत्या करने के आशंका सामने आ रही है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें