हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर भरत यात्रा पहुंची लालगोपालगंज हुआ भव्य स्वागत
संवाददाता रामसुरेश निर्मल लालगोपालगंज।प्रयागराज नगर पंचायत कस्बे के जेठवारा रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर चित्रकूट से अयोध्या भरत मिलाप यात्रा लेकर लौट रहे हनुमानगढ़ी रामचौराघाट श्रृंगवेरपुरधाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य संतशिरोमणि स्वामी कमलदास जी महराज का मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आज्ञाकारी भाई भरत के गणवेशधारियों के साथ मंदिर प्रांगण में गाजेबाजे के साथ धूमधाम से आगमन हुआ जहां मंदिर सरंक्षक प्रमुख पूर्व चेयरमैन प्रदीप केशरवानी मंदिर के प्रबंधक रामूअग्रवाल अनिल सोनी अध्यक्ष सर्वेश केशरवानी सहित नगर के अनेक राम भक्तों द्वारा पूज्य गुरुदेव भगवान का मल्यार्पण एवं अंगवस्त्र से से स्वागत एवं पूजन वंदन करते हुये आशीर्वाद प्राप्त किया गया वहीं 2अप्रैल गुरुवार की पूर्व संध्या बुधवार को भरत मिलाप यात्रा लेकर चल रहे पूज्य गुरुदेव भगवान श्री कमलदास जी महराज ने विश्व के समस्त सनातनियों को आराध्य देव श्रीरामदूत हनुमान जी के जन्मोत्सव की बधाई एवं भक्तों को आशीर्वाद देते हुये अपने यात्रा पडाव अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान किया जो कल वृहस्पतिवार को हनुमानजी के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर अयोध्या धाम पहुंचेगी।
लालगोपालगंज के हनुमान मंदिर पर इस कार्यक्रम के मौके पर गुरदेव भगवान के साथ यात्रा मे चल रहे स्थानीय निवासी मनोज मित्तल तथा हनुमान मंदिर कमेटी के सरंक्षक पूर्व चेयरमैन प्रदीप केशरवानी प्रबंधक रामूअग्रवाल अनिल सोनी हिन्दू नेता सर्वेश केशरवानी हनुमान भक्त मनोज मिठाई वाले विनय अग्रवाल अरविंद केशरवानी श्यामू श्रीवास्तव रोहित केशरवानी बच्चा केशरवानी सहित रामबाबू पुष्पाकर सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे और पूज्य गुरुदेव भगवान का स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।
ये भी पढ़ें स्मार्ट प्रीपेड मीटर में पूर्व में रिचार्ज करना पड़ेगा- यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल












