हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह, भव्य शोभायात्रा की तैयारियां तेज
जिला क्राइम रिपोर्टर सागर गोयल पानीपत हरियाणा 
कूटनी रोड पर बैठक में सैकड़ों भक्तों ने लिया संकल्प, पवन राणा के नेतृत्व में आयोजन को लेकर जोश
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। हालांकि आधिकारिक रूप से यह पर्व 2 अप्रैल को मनाया जाएगा, लेकिन उससे एक दिन पहले ही भक्तों में अपार उमंग नजर आ रही है। इसी क्रम में कूटनी रोड पर लोकप्रिय पूर्व पार्षद पवन राणा के नेतृत्व में हनुमान भक्तों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने भाग लिया और आने वाली शोभायात्रा को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने के लिए विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा ऐतिहासिक होगी। सैकड़ों की तादाद में हनुमान भक्त जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल होंगे और पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर करेंगे।
भक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में व्यवस्था, सजावट और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा की गई। अंत में सभी उपस्थित भक्तों ने आयोजन के सफल संचालन के लिए पवन राणा का आभार व्यक्त किया और उनके नेतृत्व की सराहना की।












