धर्म की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़

धर्म की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़

स्टेट ब्यूरो चीफ़ विष्णु रावत

चोटी वाला ढाबा से चार युवतियों समेत कई लोग गिरफ्तार

धार्मिक नगरी वृंदावन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने ‘चोटी वाला ढाबा’ में चल रहे अवैध देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार युवतियों सहित कई लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी समय से इस ढाबे में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं द्वारा दी गई सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने योजना बनाकर छापा मारा। छापेमारी के दौरान ढाबे के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में कई युवक-युवतियां पाए गए। पुलिस ने मौके से चार लड़कियों को रेस्क्यू करते हुए कई कथित ग्राहकों (भक्तों) को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ढाबे की आड़ में लंबे समय से यह अवैध कारोबार चल रहा था।
इस मामले में ढाबा संचालक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
घटना के सामने आने के बाद धार्मिक नगरी वृंदावन की छवि को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि इस तरह के अवैध कार्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया