दिव्यांग छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, बढ़नी के राजकीय अक्षम विद्यालय में निःशुल्क प्रवेश शुरू।

दिव्यांग छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, बढ़नी के राजकीय अक्षम विद्यालय में निःशुल्क प्रवेश शुरू।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित प्रयास राजकीय शारीरिक रूप से अक्षम बालकों का विद्यालय, बढ़नी (मोहनगंज) में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से कक्षा 9 तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विद्यालय में अस्थि बाधित दिव्यांग छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सभी आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। विद्यालय में छात्रों को पठन-पाठन सामग्री, यूनिफॉर्म, चिकित्सा सुविधा, आधुनिक कम्प्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। प्रवेश के लिए 6 से 16 वर्ष आयु के दिव्यांग छात्र पात्र हैं। इच्छुक अभिभावकों को आवेदन करते समय यूडीआईडी कार्ड (दिव्यांगता प्रमाण पत्र), आय प्रमाण पत्र पिता/अभिभावक का (तहसील/प्रधान/जनप्रतिनिधि), आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अंक पत्र/टीसी तथा 4 पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करने होंगे।।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal