संघ प्रचारक और विरोधी पक्ष के बीच जमीन को लेकर ‘महाभारत वीडियो वायरल
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
अपनी ही ज़मीन पर कब्ज़ा रोकने पहुँचे प्रचारक को धमकाया कहे अपशब्द कैबिनेट मंत्री पैर छूता है तुम हमको रुतबा न बताओ। संघ के अपमान पर भड़के प्रचारक ने चेताया
पट्टी (प्रतापगढ़) जनपद के पट्टी तहसील अंतर्गत तरदहा गाँव में पैतृक जमीन पर कब्जे को लेकर चला आ रहा विवाद अब आर-पार की जंग में तब्दील हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने क्षेत्र के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में खुद को विश्व के सबसे बड़े संगठन का जिला प्रचारक बताने वाले व्यक्ति और विपक्षी पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है, जिसमें सत्ता के रसूख और ‘पैर छूने’ तक की बातें सरेआम कही जा रही हैं।।
क्या है वायरल वीडियो का सच?
वायरल वीडियो में संघ के पूर्व प्रचारक आलोक कुमार अपनी ज़मीन पर अवैध निर्माण रोकने पहुँचे थे। मौके पर मौजूद अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू बनपुरवा के साथ उनकी तीखी बहस हुई। वीडियो में जब विपक्षी पक्ष ने संगठन पर उंगली उठाई, तो आलोक कुमार ने कड़े लहजे में कहा, “कैबिनेट मंत्री पैर छूता है। तुम हमको रुतबा न बताओ।” इस बहस के दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण नजर आ रहा है।। पीड़ित पक्ष का आरोप: कोर्ट के आदेश की धज्जियाँ उड़ाईं आलोक कुमार का कहना है कि जिस भूमि को लेकर विवाद है, वह मामला लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद विपक्षी पक्ष दबंगई के बल पर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहा है। आलोक की पत्नी पूजा मिश्रा ने तहसील प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस कप्तान (SP) को शिकायती पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।। 40-50 अज्ञात लोगों के साथ हमले का आरोप
पूजा मिश्रा द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, बीती 27 मार्च 2026 की दोपहर करीब 12 बजे जब वह अपनी जमीन देखने गई थीं, तभी प्रदीप सिंह,अभय प्रताप सिंह और करीब 40-50 अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि दबंगों ने जमीन पर लगे पिलर उखाड़ फेंके और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उन्हें ‘फर्जी SC/ST एक्ट’ में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।।
दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर दूसरी ओर, अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू बनपुरवा ने भी मामले में अपना पक्ष रखते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। तरदहा गाँव में इस घटना के बाद से तनाव का माहौल है। पुलिस प्रशासन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जाँच की बात कह रहा है।।












