आज कुल 24 शिकायतों में कुल ₹7,33,187.45 /- की धनराशि जनपदीय साइबर सेल व साइबर क्राइम थाना जनपद प्रतापगढ़ द्वारा पीड़ितों को वापस कराई गई ।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन व नोडल अधिकारी साइबर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी महोदय ,सहायक नोडल अधिकारी साइबर क्षेत्राधिकारी नगर महोदय प्रतापगढ़ के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु एनसीआरपी पोर्टल एवं पीड़ित द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र की जाँच के अनुक्रम में साइबर क्राइम सेल व साइबर क्राइम थाना जनपद प्रतापगढ़ टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुये शिकायतकर्ता की धोखाधड़ी से आहरित सम्पूर्ण धनराशि उनके खाते में वापस कराई गई । शिकायतकर्ता द्वारा जनपदीय उच्चाधिकारियों व साइबर क्राइम सेल व साइबर क्राइम थाना जनपद प्रतापगढ़ टीम का आभार व्यक्त किया गया ।
पीड़ित के खाते में वापस कराये गये धनराशि का विवरण इस प्रकार है:-
कुल शिकायतेः 24
कुल वापस कराई गई राशि: ₹ 7,33,187.45 /-
ठगी के तरीके : यूपीआई, इंटरनेट बैंकिग, क्रेडिट कार्ड फ्राड व अन्य तरीकों से ठगी ।।












