कोर्ट को ईमेल कर बम से उड़ने की मिली धमकी जिला जज के पास आया मैसेज जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु ।

कोर्ट को ईमेल कर बम से उड़ने की मिली धमकी जिला जज के पास आया मैसेज जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु ।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़ जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी जिला जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई है। जिसके बाद न्याय और पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 1बजे जिला जज के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर एक संदेश प्राप्त हुआ। जिसमें आज बुधवार को दोपहर 1:30 बजे न्यायालय को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई थी। हालांकि इस दौरान प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली । इसके बावजूद सुरक्षा के लिहाजा से न्यायालय परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई है पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है और आने जाने वालों की सघन चेकिंग कराई गई । वहीं साइबर टीम को ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के लिए लगाया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर शाम करीब 5:00 बजे बताया कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद न्यायालय परिषर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें