Etah: कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर, तीन घायल – दो की हालत नाजुक

एटा में कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर, तीन घायल – दो की हालत नाजुक

संवादाता काव्यांश रावत: एटा जनपद के अवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत किला रोड के समीप सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर एम्बुलेंस पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों – मनीष पुत्र हरिबाबू निवासी नगला इमलिया थाना अवागढ़ और अनुज पुत्र मानिकचंद निवासी सहनोवा – की हालत गंभीर बताई और उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। तीसरे घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।

इस सड़क हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें Jhansi:उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न 

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal