उज्जैन डेढ़ साल के मासूम के पैर में आई चोट का होना था इलाज।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
आगर रोड स्थित आर.डी. गार्डी अस्पताल में डेढ़ साल के मासूम की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई… नागझिरी निवासी राहुल चंदेल का बेटा प्रियांशु…जिसे 24 मार्च को सड़क हादसे में पैर में चोट लगी थी… इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया…लेकिन आज ऑपरेशन के दौरान… अचानक उसकी धड़कन रुक गई…
डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया…खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया…
और उन्होंने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है..












