महेशगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर की संदिग्ध मौत, जंगली जानवर के हमले की आशंका

महेशगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर की संदिग्ध मौत, जंगली जानवर के हमले की आशंका

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

महेशगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज गांव के पास स्थित जंगल में भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार मोर का शव जंगल में पड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किसी जंगली जानवर ने मोर पर हमला किया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मौके पर शव की स्थिति और आसपास के निशानों से हमले की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। वन विभाग को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। लोगों ने मांग की है कि घटना की जांच कर दोषी जानवर या कारण का पता लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके गौरतलब है कि मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है, जिसकी सुरक्षा के लिए सख्त कानून बने हुए हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाएं वन्यजीव संरक्षण पर भी सवाल खड़े करती हैं।

ये भी पढ़ें गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ द्वारा चलाएं गए ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित रामलीला मैदान में ,जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। एसीपी नगर श्रीमती उपासना पाण्डेय, द्वारा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal