किसी भी परिस्थिति में कोई भ्रामक स्थिति उत्पन्न ना हो, 07 मई से 21 मई तक कर सकेंगे स्वगणना: प्रगणकों, सुपरवाईजरों की नियुक्ति सहित अन्य तैयारियों को समयान्त राल में पूर्ण करें अधिकारी: जिला धिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

किसी भी परिस्थिति में कोई भ्रामक स्थिति उत्पन्न ना हो, 07 मई से 21 मई तक कर सकेंगे स्वगणना: प्रगणकों, सुपरवाईजरों की नियुक्ति सहित अन्य तैयारियों को समयान्त राल में पूर्ण करें अधिकारी: जिला धिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

दिनांक: 06—04—2026 गाजियाबाद क्षेत्र के ग्राम सभा स्तर जनगणना कार्य हेतु लोगो में जारू कता के लिए अभियान चलायें: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

किसी भी परिस्थिति में कोई भ्रामक स्थिति उत्पन्न ना हो, 07 मई से 21 मई तक कर सकेंगे स्वगणना: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर की जायेगी कठोर कार्यवाही: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

बॉक्स: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कहा कि सभी सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी अपने दायित्वों को पूर्णत समझें, प्रशिक्षिण के दौरान हर बिन्दु को सही से समझे यदि समझ नहीं आए तो दोबारा पूछे, पर समझें जरूर और पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं त्रुटि रहित अपना कार्य करें।

गाजियाबाद। जनगणना-2027 के अन्तर्गत जनपद गाजियाबाद में आगामी चरण—1 मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एच.एल.ओ): (22 मई-20 जून 2026 में 30 दिन की अवधि) के कार्य को जनगणना निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के निर्देशों के अनुरूप त्रुटि रहित तथा समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराये जाने हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों, उपजिलाधिकारीगण एवं चार्ज अधिकारी की बैठक जिलाधिकारी गाजियाबाद श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित गहात्मा गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी उपजिलाधिकारी एवं चार्ज अधिकारियों को आगामी 10 अप्रैल तक प्रत्येक दशा में प्रगणकों / सुपरवाईजरों की नियुक्ति करने एवं 15 अप्रैल से प्रगणकों / सुपरवाईजरों को चार्ज स्तर पर प्रशिक्षण देने हेतु स्थान का चयन कर सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम सभा स्तर जनगणना कार्य हेतु लोगो में जारूकता के लिए अभियान चलायें ताकि कोई भ्रामक स्थिति उत्पन्न ना हो तथा लोगों को 07 मई से 21 मई तक होने वाले स्वगणना के लिए प्रेरित करें। जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसलिए सभी सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी अपने दायित्वों को पूर्णत समझे, प्रशिक्षिण के दौरान हर बिन्दु को सही से समझे यदि समझ नहीं आए तो दोबारा पूछे, पर समझें जरूर और पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी एवं त्रुटि रहित अपना कार्य करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, श्री सौरभ भट्ट जिला जनगणना अधिकारी /अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें