थाना कुंडा कोतवाली पुलिस का एक्शन लगातार जारी है गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
अवैध नशे के सौदागरों पर एसपी दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय, सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता के निर्देशन में थाना कुंडा कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है थाना कुंडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय के निर्देश पर उप निरीक्षक अंकित सिंह, दरोगा चरन सिंह ,दरोगा गंगाचरण प्रजापति अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था एवं अपराधियों पर कठोर कार्यवाही करने के उद्देश्य से संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चला रहे थे उसी समय प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर विशेष द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली क्षेत्र के खेमपुर बाजार के पास एक व्यक्ति अवैध गांजा बेच रहा है थाना प्रभारी निरीक्षक के सूचना पर क्षेत्र में पहले से ही अपराधियों की तलाश कर रहे पुलिस तेज रफ्तार से सूचना स्थल पर पहुंची तो गांजा तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस ने तेज रफ्तार से पीछा करते हुए धर दबोचा तलाशी लिए तो बरामद हुआ 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा गिरफ्तार किए हुए अभियुक्त सत्यम सिंह उर्फ मोनू के खिलाफ कुल तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं कोतवाली में युवाओं को नशे की लत लगाकर उनका भविष्य खराब करने वाले अवैध नशे के सौदागरों पर थाना कुंडा कोतवाली पुलिस का एक्शन लगातार जारी है एसपी दीपक करके मिशन को साकार करने के उद्देश्य से आपको बता दें थाना कुंडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय पूर्व में लीलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक रहते हुए कई बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा कर पुलिस विभाग के आला अफसरों के मिशन को साकार किया है था युवाओं को इस गंभीर नशे के बुराइयों से बचाने के उद्देश्य से एसपी दीपक भूकर के पुलिस का एक्शन जारी है अवैध नशे के सौदागरों पर।
ये भी पढ़ें राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्या जी के सांसद निधी से मां पटना देवी धाम में में ओपन जिम की हुई शुरुआत












