डीएम एसपी ने दिए स्पष्ट निर्देश, अवैध खनन और परिवहन बर्दाश्त नहीं

डीएम एसपी ने दिए स्पष्ट निर्देश, अवैध खनन और परिवहन बर्दाश्त नहीं

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

फतेहपुर । कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जनपद एवं तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना रहा। जिलाधिकारी ने खान अधिकारी से जनपद में संचालित खनन क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में अवैध खनन या खनिजों का अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए नियमित प्रवर्तन अभियान चलाया जाए और खनन क्षेत्रों में नियमानुसार खनिज चौकियों की स्थापना सुनिश्चित की जाए। डीएम ने यह भी कहा कि शहर के अंदर से खनिजों का परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित रखा जाए तथा सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। खनिज परिवहन में लगे वाहनों द्वारा सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी खागा व बिंदकी, तहसीलदार सदर, एआरटीओ (प्रवर्तन), खान निरीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया