प्रारंभिक विद्यालयों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर चोर गिरफ्तार
संवाददाता रोहित कुमार
इटावा। जिले में प्रारंभिक विद्यालयों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कूलों से चोरी किया गया भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए चोर लंबे समय से बंद पड़े या सुनसान प्रारंभिक विद्यालयों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। गिरोह रात के समय विद्यालयों में घुसकर वहां रखी बैटरियां, पंखे, एलईडी टीवी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले जाता था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें कई बैटरियां, पंखे, एलईडी टीवी, छह गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने जिले के किन-किन विद्यालयों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू












