(Pre-Event)IndianOil Ghaziabad Heritage Run 2026: उत्तर प्रदेश की पहली नाइट रन, एक ऐतिहासिक आयोजन के लिए तैयार

(Pre-Event)IndianOil Ghaziabad Heritage Run 2026: उत्तर प्रदेश की पहली नाइट रन, एक ऐतिहासिक आयोजन के लिए तैयार

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद, 10 अप्रैल 2026: बहुप्रतीक्षित IndianOil Ghazia bad Heritage Run 2026 का आयोजन 11 अप्रैल 2026 को किया जा रहा है, जो गाजियाबाद ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक और लैंडमार्क इवेंट साबित होने जा रहा है। यह आयोजन जिला प्रशासन, गाजियाबाद के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में 10,000+ प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें 20+ अंतरराष्ट्रीय एथलीट्स भी भाग ले रहे हैं। यह रन शहर की आइकोनिक एलिवेटेड रोड पर आयोजित होगी, जबकि इसका मुख्य स्थल ग्रीन सिटी फॉरेस्ट रहेगा, जो प्रतिभागियों को एक विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करेगा। इस इवेंट में 21.1 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी, 5 किमी, 3 किमी रन एवं 2 किमी व्हीलचेयर रन जैसी विभिन्न श्रेणियां शामिल हैं, जिससे हर आयु वर्ग एवं क्षमता के लोग इसमें भाग ले सकें। इवेंट के पूर्व आयोजित 2-दिवसीय Bib Expo में प्रतिभागियों को रेस किट वितरण के साथ-साथ विभिन्न ब्रांड्स और एक्टिविटीज़ का अनुभव भी मिल रहा है। आयोजक Marathon Sports Hub एवं XLR8 Base Camp के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य गाजियाबाद को एक प्रमुख स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना और Fit India Movement के तहत फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इवेंट में कुल ₹28.91 लाख की आकर्षक पुरस्कार राशि भी रखी गई है, जो इसे और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक एवं आकर्षक बनाती है। मजबूत प्रशासनिक सहयोग, उत्कृष्ट प्रबंधन एवं प्रतिभागियों के उत्साह के साथ, IndianOil Ghaziabad Heritage Run 2026 एक यादगार अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार है और यह गाजियाबाद व देश के लिए एक नई पहचान स्थापित करेगा।मीडिया संपर्क हेतु:अमित मक्कड़, mobile number 9818309584

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें