10 अप्रैल, 2026 (शुक्रवार) को किया अन्तिम मतदाता सूची प्रकाशन श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय के निर्देशन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

10 अप्रैल, 2026 (शुक्रवार) को किया अन्तिम मतदाता सूची प्रकाशन श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय के निर्देशन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद।अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दिनांक 10.04.2026 को जनपद में अवस्थित समस्त विधानसभा क्षेत्रों के समस्त पदाभिहित स्थलों पर निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन किया गया है। उक्त कार्यक्रम के तहत दिनांक 10.04.2026 को श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ जिला धिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय के निर्देशन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर जनपद के समस्त मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों यथा आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्यूनिष्ट पार्टी आफ इण्डिया (मार्क्सिस्ट), इण्डियन नेशनल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं अपना दल (सोनेलाल) के प्रतिनिधियों को अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली (फोटोयुक्त) की एक प्रति हार्ड कापी में तथा एक प्रति (फोटोरहित) सॉफ्ट कापी में उपलब्ध करायी गयी है। बताते चलें कि श्री भानू चन्द्र गोस्वामी रोल आर्ब्जवर/मा०आयुक्त मेरठ मंडल द्वारा अंतिम मतदाता सूची की समीक्षा भी की गयी।उक्त के क्रम में अवगत कराना है। कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक स्तर पर कार्यक्रम से सम्बन्धित सूचनाएं उपलब्ध कराने तथा सुझाव प्राप्त करने के लिए दिनांक 27.10.2025 से 10.04.2026 के मध्य जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कुल 24 बैठकें तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा कुल 17 बैठकें आयोजित की गयी हैं। उक्त के साथ ही विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण हेतु मुख्यालय स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेंटर में टोल फ्री नम्बर 1950, भारत निर्वाचन आयोग के एन.जी.एस. पोर्टल एवं बुक ए काल विद बी.एल.ओ. पोर्टल की व्यवस्था की गयी थी, जिसमें डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेंटर टोल फ्री नम्बर 1950 पर 7378, बुक ए काल विद बी.एल.ओ. पर 31832 व एन.जी.एस. पोर्टल पर 7487 आवेदन/कॉल प्राप्त हुई। उपरोक्तानुसार विभिन्न पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों / सुझावों का निस्तारण समयान्तर्गत करा दिया गया है। विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे और आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि दिनांक 06.01.2026 से 06.03.2026 के मध्य प्राप्त दावे और आपत्तियों में फार्म—6 के 169622 प्राप्त व ई—रोल अपडेटेड 166314, फार्म—6ए के 52 प्राप्त व ई—रोल अपडेटेड 23, फार्म—7 के 6347 प्राप्त व ई—रोल अपडेटेड 5990 व फार्म—8 के 34212 प्राप्त व ई—रोल अपडेटेड 33463 हैं।उपरोक्तानुसार दावे और आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि में प्राप्त आवेदनों को अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची में सम्मिलित कर लिया गया है।जनपद गाजियाबाद में अवस्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 53-लोनी, 54-मुरादनगर, 55-साहिबाबाद, 56-गाजियाबाद, 57-मोदीनगर एवं 58 धौलाना (आंशिक) के कुल 3358 मतदेय स्थलों पर दिनांक 10.04.2026 को प्रकाशित अन्तिम मतदाता सूची में पुरूष मतदाता 1319238, महिला मतदाता 1042330, थर्ड जेण्डर मतदाता 134 जिनकी कुल संख्या 23,61,702 हैं।उक्त के साथ ही अवगत कराना है । कि दिनांक 10.04.2026 को प्रकाशित अन्तिम मतदाता सूची की एक प्रति सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय एवं जनपद की वेबसाइट www.ghaziabad.nic.in पर जनसामान्य हेतु उपलब्ध रहेगी। उक्त के अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर भी विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण – 2026 की अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम सर्च करने की व्यवस्था की गयी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया