प्रयागराज: अंबेडकर पोस्टर फाड़ने पर बवाल, फायरिंग के बाद ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव
प्रयागराज जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत जुड़ापुर झिन्हर उर्फ बरीबोझ ग्राम सभा में सोमवार रात करीब 10 बजे बड़ा विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, कुछ अराजक तत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर का पोस्टर फाड़ रहे थे।
विरोध करने पर आरोपियों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी भागने लगे। ग्रामीणों ने जब उन्हें दौड़ाया तो आरोपियों ने फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना से नाराज ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग थाना नवाबगंज पहुंचकर घेराव करने लगे। ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें पंचायत मतदाता सूची का जनसामान्य के लिये 22 अप्रैल को होगा अन्तिम प्रकाशन।












