रायबरेली: नहर में डूबने से किशोर की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

रायबरेली: नहर में डूबने से किशोर की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

रायबरेली जनपद में नहर में नहाने के दौरान एक किशोर के डूबने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, किशोर अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था, तभी अचानक गहराई में चले जाने से वह डूबने लगा।

किशोर को डूबता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और उसे बचाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को बाहर निकाला गया।

आनन-फानन में उसे ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह घटना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मनीरामपुर स्थित शारदा सहाय नहर की बताई जा रही है। फिलहाल किशोर की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें प्रयागराज: पोस्टर फाड़ने से भड़का विवाद, फायरिंग के बाद ग्रामीणों का हंगामा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal