डॉ. भीम राव अंबेडकर के विचार ही भारत की असली ताकत,गांव विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी: मंत्री कृष्ण लाल पंवार।

डॉ. भीम राव अंबेडकर के विचार ही भारत की असली ताकत,गांव विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी: मंत्री कृष्ण लाल पंवार।

जिला क्राइम रिपोर्टर सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

संविधान के सम्मान से ही मजबूत होगा राष्ट्र, हर गांव तक पहुंच रहा विकास अंबेडकर की शिक्षा और संघर्ष का संदेश अपनाएं, सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध गांव-गांव में विकास की नई रफ्तार, 2200 तालाबों का होगा सौंदर्यकरण

पानीपत, 16 अप्रैल। हरियाणा के पंचायत विकास एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरुवार को गांव नारायणा में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। उनके संघर्ष, शिक्षा और समानता के सिद्धांतों को अपनाकर ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है। एसडीएम अमित कुमार ने मंत्री का बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर गांव की अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अनेक कठिनाइयों और यातनाओं को सहन कर देश को संविधान दिया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि शिक्षा, संगठन और संघर्ष ही प्रगति का मार्ग है। आज जरूरत है कि हम उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में समानता और भाईचारा स्थापित करें। मंत्री ने कहा कि पूरे देश में 13 से 20 अप्रैल तक अंबेडकर जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने गांव के विकास कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रदेश में मौजूद 19,000 तालाबों में से पहले चरण में 2200 तालाबों का सौंदर्यकरण किया जा रहा है। साथ ही महात्मा गांधी बस्ती योजना के तहत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस मौके पर मंत्री ने अपने निजी कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि अधूरे पड़े विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर गांव को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। मंत्री ने इस दौरान बाबा सॉरी वाले रास्ते का शिलान्यास, नारायणा रोड से पलटूराम खेत तक सडक़ का उद्घाटन, बीसी-चौपाल भवन का उद्घाटन तथा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना की। गांव में पहुंचने पर ग्राम पंचायत और ग्रामीणों द्वारा मंत्री का पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम समालखा अमित कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा, ब्लॉक समिति अध्यक्ष अंकुश चौपड़ा, कृष्ण छौक्कर किवाना, पार्षद सुंदर, विजय चोपड़ा, जसवीर टिटाना के अलावा डॉ. अंबेडकर समाज कल्याण ट्रस्ट, नरायणा एवं समस्त कार्यकारिणी के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया