प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की ‘पासिंग आउट परेड’ का भव्य पूर्वाभ्यास (Grand Rehearsal) सम्पन्न।

प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की ‘पासिंग आउट परेड’ का भव्य पूर्वाभ्यास (Grand Rehearsal) सम्पन्न।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

रिजर्व पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ के परेड ग्राउण्ड पर रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के उपरान्त आयोजित होने वाली ‘पासिंग आउट परेड’ का ग्रैंड रिहर्सल (Grand Rehearsal) पूर्ण गरिमा और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ।। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, श्री दीपक भूकर द्वारा परेड की सलामी ली गई। इसके उपरान्त उन्होंने परेड का सूक्ष्म निरीक्षण किया। अनुशासन और ड्रिल के उच्च स्तर को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने संतोष व्यक्त किया तथा परेड के सुव्यवस्थित संचालन हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।। रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को देश की सेवा, कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा और संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।। प्रशिक्षण की अवधि में विभिन्न विधाओं (इण्डोर व आउटडोर) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।। उपस्थित प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बारीकियों को अब जमीनी स्तर पर उतारने का समय आ गया है। जनता के प्रति संवेदनशीलता और अपराधियों के प्रति कठोरता ही एक आदर्श पुलिसकर्मी की पहचान है।। उन्होंने सभी रिक्रूट आरक्षियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पूरी ईमानदारी और मनोयोग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया।। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी लाइन श्री शिवनारायण वैस, प्रतिसार निरीक्षक (R.I.) श्री राजीव राय सहित जनपद के अन्य अधिकारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की