थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त पंकज मिश्रा को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स स्टेशन सिविल लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया है।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
दिनांक 14.01.2026 को वादी निवासी बलीपुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ अपनी बहन को स्कूल छोड़कर लौट रहे था, तभी बलीपुर दुर्गा मंदिर के पास पूर्व से घात लगाकर बैठे रोहित मिश्रा, पंकज मिश्रा, धीरज मिश्रा, सूरज मिश्रा सहित अन्य लोगों द्वारा रास्ता रोककर लोहे की रॉड, ब्लेड व डंडों से मारपीट की गई, जिससे वादी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। बीच-बचाव करने आए उसके मित्र को भी आरोपियों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना के उपरांत सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 22/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 110,126(2) बीएनएस बनाम 06 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया था।। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर के उ0नि0 अमित सिंह मय हमराह का0 मो0 आरिफ, का0 कणाद मुनि व का0 अंकित प्रजापति द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वारण्टी, वाछित अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 22/26 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/110/126(2)/109(1) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त पंकज मिश्रा पुत्र शिव शंकर मिश्रा नि0 बलीपुर विवेक नगर थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ उम्र करीब 33 वर्ष को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स स्टेशन सिविल लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया है।।












