मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रशासन की अनोखी पहल, बच्चों के साथ जुडेगा मानवीय रिश्ता

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रशासन की अनोखी पहल, बच्चों के साथ जुडेगा मानवीय रिश्ता।

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन। मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशों के तहत, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने महिदपुर जनपद के खेड़ा खजुरिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा कर एक संवेदनशील पहल की है। उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर बच्चों से बातचीत की और उनकी दिनचर्या को करीब से समझने का प्रयास किया।

इस दौरान कलेक्टर सिंह और जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट ने बच्चों से उनके नाम, पढ़ाई, पसंदीदा खेल, रंग और उनके अपने भविष्य के सुनहरे सपनों के बारे में चर्चा की। जिससे माहौल आत्मीय और आनंदमय हो गया। बच्चों ने भी उत्साह पूर्वक अपने विचार सांझा किए। कलेक्टर सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के समग्र विकास की शुरुआती कड़ी है। जहां शिक्षा और पोषण उनकी नीवं को मजबूत करते हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना की, इसी के साथ वर्ष 2018-19 में बने आंगनबाड़ी भवन के फर्श में गुणवत्ता संबंधी कमी पाए जाने पर एसडीएम महिदपुर श्री राजेश बोरासी को जांच के निर्देश भी दिए।

अधिकारियों द्वारा बच्चों को स्टेशनरी वितरित कर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया। बच्चों के साथ बिताए गए यह पल, अधिकारियों के लिए भावुक रहे।

ये भी पढ़ें थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त पंकज मिश्रा को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स स्टेशन सिविल लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की