अबुल कलाम इण्टर कालेज में जनगणना हेतु प्रगणक एवं सुपरवाइजर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
दिनांक 20 अप्रैल 2026 प्रतापगढ़। अबुल कलाम इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में जनगणना 2026-27 हेतु प्रगणक एवं सुपरवाइजर की तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ। कुल 225 प्रगणक एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।।तहसीलदार सदर अनिल कुमार ने प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी लोग पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करे जिससे आपको जनगणना करते समय किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े आपके मन में जो भी शंकाएं हो उसका समाधान प्रशिक्षण कक्ष में अवश्य कर ले।।मास्टर ट्रेनर द्वारा जनगणना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर को एच एल ओ ऐप डाउनलोड कराया गया परिवार कितने प्रकार के होते हैं इसके बारे में जानकारी दी गई, भवन परिसर किसे कहते हैं।।आवासीय गैर आवासीय मकान के बारे में जानकारी दी गई, नजरी नक्शा कैसे बनाएंगे इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।।इस अवसर पर नायब तहसीलदार सदर, खंड शिक्षा अधिकारी सदर संतोष श्रीवास्तव, सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा, प्रधानाध्यापक राकेश सिंह, आर.के, कमल आदि मौजूद रहे।।
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।












