बधाई देने पहुंची काजल किन्नर पर हमला, मारपीट और छिनैती सीमा विवाद बना वजह।

बधाई देने पहुंची काजल किन्नर पर हमला, मारपीट और छिनैती सीमा विवाद बना वजह।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ (रानीगंज)।

बधाई देने पहुंची काजल किन्नर पर अचानक हमला कर दिया गया। दर्जनों लोगों की भीड़ ने घेरकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने पैसे और ढोल भी छीन लिए।।बताया जा रहा है कि घटना के पीछे एक दिन पहले हुआ सीमा विवाद मुख्य वजह है। ।किन्नर समुदाय का कहना है कि विवाद को लेकर पहले ही तनाव था, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। घटना के दौरान हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे और जैसे ही काजल किन्नर मौके पर पहुंची, उस पर हमला बोल दिया गया। मारपीट के बाद घायल अवस्था में उसे छोड़ दिया गया।। घटना से नाराज़ किन्नर समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिला। समुदाय के लोग घायल किन्नर को लेकर थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि अगर पहले कार्रवाई हुई होती तो आज यह घटना नहीं होती।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें