प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से सगे तीन भाई-बहन की मौत।

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से सगे तीन भाई-बहन की मौत।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। के कंधई थाना क्षेत्र के कंजास गांव में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से सगे तीन मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रानी (11 वर्ष), मोहित (9 वर्ष) और रोहित (7 वर्ष) के रूप में हुई है।। बताया जा रहा है कि बच्चों के पिता विजय बहादुर यादव पिछले तीन वर्षों से तालाब के पास ही घर बनाकर रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। वहीं परिवार में इस हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है।। सूचना पर कंधई थाना प्रभारी आदित्य सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें