परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

पट्टी। प्रतापगढ़। आज परशुराम जयंती के पावन अवसर पर पट्टी क्षेत्र के गधियावां स्थित श्री शिव साईं धाम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।। पूजा-अर्चना के उपरांत ग्रामवासियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें करीब 200 श्रद्धालुओं ने भाग लिया।। शोभायात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से हुई, जहां से श्रद्धालु ‘जय दादा परशुराम’ के जयघोष के साथ दफरा, सदहा, अमरगढ़। राजाबाजार और मोलानापुर होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचेंगे। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत कर श्रद्धा प्रकट की।। इस अवसर पर भगवान परशुराम के आदर्शों को याद करते हुए लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।। आयोजक श्री शिव साईं धाम संस्थान ट्रस्ट, गधियावां (आसपुर देवसरा, पट्टी) एवं राष्ट्रीय परशुराम सेना (भगवान परशुराम फाउंडेशन) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन संपन्न हो रहा है।। श्री शिव साईं धाम संस्थान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन त्याग, तपस्या और न्याय का प्रतीक है।। उनका जन्मोत्सव मनाने का उद्देश्य समाज में धर्म, साहस और एकता की भावना को मजबूत करना है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें