सहारनपुर मे फर्जी लेटर से पुलिस स्कॉर्ट लेने वाला गिरफ्तार, कोतवाली देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सहारनपुर मे फर्जी लेटर से पुलिस स्कॉर्ट लेने वाला गिरफ्तार, कोतवाली देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर सहारनपुर

सहारनपुर।जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने फर्जी लेटर तैयार कर अवैध रूप से पुलिस स्कॉर्ट लेने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त द्वारा कूटरचित दस्तावेज (फर्जी लेटर) तैयार कर खुद को प्रभावशाली दर्शाते हुए पुलिस स्कॉर्ट प्राप्त करने की कोशिश की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त लंबे समय से इस तरह की धोखाधड़ी कर प्रशासनिक व्यवस्था का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसे पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी का परिणाम माना जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें