पीसीयू डायरेक्टर पद के लिए हरिओम मिश्रा ने किया नामांकन
संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। प्रादेशिक सहकारी संघ (पीसीयू) के डायरेक्टर पद के लिए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री हरिओम मिश्रा जी ने लखनऊ स्थित सहकारिता भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्री मिश्रा लंबे समय से संगठन और जनसेवा से जुड़े रहे हैं, जिससे क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनके नामांकन की खबर मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समर्थकों का कहना है कि यदि श्री मिश्रा इस पद पर निर्वाचित होते हैं तो सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।












