पद से हटाए जाने पर छलका सपा नेता का दर्द, संगठन पर लगाए गंभीर आरोप

पद से हटाए जाने पर छलका सपा नेता का दर्द, संगठन पर लगाए गंभीर आरोप

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर फर्रुखाबाद क्षेत्र

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी की विचारधारा से लंबे समय से जुड़े और हर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले गौरव यादव आजाद ने जिला महासचिव पद से हटाए जाने के बाद मीडिया के सामने अपनी पीड़ा जाहिर की। उन्होंने प्रेस नोट जारी कर संगठन के कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। गौरव यादव आजाद ने कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने अपना घर माना, उसी पार्टी में कुछ तथाकथित लोगों के इशारे पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष इज़हार ख़ान द्वारा उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के पद से हटा दिया गया, जो कि पार्टी के संविधान के खिलाफ है। उन्होंने अपने संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उनका समर्पण किसी पद का मोहताज नहीं है। वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने निडर होकर तत्कालीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में काले झंडे दिखाए और उनके रोड शो का विरोध किया। इस दौरान उन्हें पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उनका हौसला नहीं टूटा। गौरव यादव ने आगे बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी मतगणना के दौरान लाठीचार्ज के बीच उन्होंने पार्टी प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य की जीत के लिए संघर्ष किया, जिसमें उनका हाथ तक टूट गया। चुनाव से पहले पुलिस दबिश और मुकदमे भी झेले, लेकिन उन्होंने कभी शिकायत नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद उन्हें जिला महासचिव पद से हटाना यह दर्शाता है कि फर्रुखाबाद में निष्ठावान और संघर्षशील कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं है। अंत में उन्होंने कहा कि जिले के वर्तमान अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव को तत्काल हटाया जाना चाहिए, ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल बना रहे और पार्टी मजबूत हो सके। अन्यथा आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें