प्रतापगढ़: मेधावियों का सम्मान, शिवम यादव ने 95% अंक के साथ जिले में पाया 8वां स्थान

प्रतापगढ़: मेधावियों का सम्मान, शिवम यादव ने 95% अंक के साथ जिले में पाया 8वां स्थान

संवाददाता: आदित्य द्विवेदी प्रतापगढ़। क्षेत्र के तुलसी इंटरमीडिएट कॉलेज, बाबूगंज जमेठी (कुंडा) में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल के छात्र शिवम यादव ने 570/600 अंक (95%) प्राप्त कर जनपद में आठवां स्थान हासिल किया, जिसे लेकर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा।

विद्यालय के माननीय प्रबंधक श्री श्याम लाल (वैश्य) मोदनवाल ने शिवम यादव को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री अनुपम कुमार ओझा, हिंदी प्रवक्ता श्री राकेश कुमार गुप्ता सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

ये भी पढ़ें युवाओं को तकनीकी पंख देगी ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ योजना: विधायक पीयूष रंजन निषाद ने किया कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal